Mercedes-Maybach S 580e 4MATIC भारत में लॉन्च हो गई है, और इसकी खासियत सिर्फ इसकी शाही लग्जरी नहीं, बल्कि इसका Plug-in Hybrid Powertrain है। यह भारत में लॉन्च होने वाली पहली Mercedes-Maybach है जो PHEV टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसकी कीमत ₹3.35 करोड़ एक्स-शोरूम रखी गई है और शुरुआती बैच में भारत के लिए सिर्फ 30 यूनिट्स उपलब्ध कराई गई हैं।
Exterior
सबसे पहले बात करते हैं इसके Exterior Design की। Maybach S 580e को देखकर पहली नजर में ही अंदाजा हो जाता है कि यह एक स्टैंडर्ड S-Class नहीं है। सामने इसका बड़ा और सिग्नेचर Maybach Grille, प्रीमियम LED लाइटिंग और बेहद शार्प डिजाइन इसे एक अलग रोड प्रेजेंस देते हैं।इसके लंबे और elegant body proportions के साथ Maybach की खास detailing इसे काफी premium look देती है। भारत में आने वाले मॉडल में 20-inch forged Maybach alloy wheels मिलते हैं, जो इसके luxury character को और मजबूत करते हैं। इसके अलावा कार में AIRMATIC air suspension और rear-wheel steering standard दिए गए हैं। इसका फायदा सिर्फ बेहतर ride comfort में ही नहीं, बल्कि इतनी बड़ी luxury sedan को शहर में maneuver करने में भी मिलता है।
Powertrain
Mercedes-Maybach S 580e में 3.0-लीटर inline-six petrol engine के साथ एक electric motor और 22kWh battery pack दिया गया है। यह पूरा setup 4MATIC all-wheel-drive system के साथ काम करता है। इसका combined power output 585 horsepower और maximum torque 750 Nm है। यानी यह कार सिर्फ आरामदायक luxury sedan नहीं है, बल्कि जरूरत पड़ने पर जबरदस्त performance भी दे सकती है। सबसे खास बात यह है कि S 580e 98 किलोमीटर तक सिर्फ electric power पर चल सकती है। यानी रोजाना की शहर की ड्राइविंग का एक बड़ा हिस्सा बिना पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किए किया जा सकता है।इसके अलावा इसमें Maybach, Electric और Battery Hold तीन अलग-अलग driving modes मिलते हैं, साथ ही energy recuperation को भी अपनी जरूरत के हिसाब से adjust किया जा सकता है। Mercedes के अनुसार इसकी WLTP-certified fuel efficiency 34.48 km/l तक है, हालांकि PHEV में वास्तविक माइलेज ड्राइविंग और चार्जिंग पैटर्न पर काफी निर्भर करेगा।
Interior
Maybach S 580e का cabin पूरी तरह rear-seat passengers को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। पीछे मिलने वाली Executive Rear Seats 43 डिग्री तक recline हो सकती हैं और इनमें heating, ventilation और massage function दिया गया है। इसके अलावा पीछे एक full-length Business Console मिलता है, जिसमें fold-out tray tables, wireless charging और rear cabin ambient lighting जैसी सुविधाएं दी गई हैं। यानी पीछे बैठने वाले passenger को ऐसा experience मिलता है, जैसे वह किसी luxury lounge में बैठा हो।
Technology & Features
Technology की बात करें तो सामने MBUX Superscreen दिया गया है, जबकि driver के लिए 3D driver display और Augmented Reality Head-Up Display जैसे features मिलते हैं। Navigation को भी AR technology के साथ integrate किया गया है, जिससे रास्ते और directions को ज्यादा intuitive तरीके से देखा जा सकता है। Rear passengers के entertainment के लिए dedicated rear entertainment screens भी दिए गए हैं। और अगर आप music lover हैं, तो इसमें मिलने वाला 31-speaker Burmester 4D Surround Sound System इस luxury experience को एक अलग level पर ले जाता है। Safety के लिए इसमें Level 2 ADAS और कुल 15 airbags जैसे features भी दिए गए हैं।
Review
Mercedes-Maybach S 580e 4MATIC को सिर्फ एक नई luxury sedan कहना सही नहीं होगा। यह Maybach की traditional luxury को plug-in hybrid technology और electric driving के साथ जोड़ती है। ₹3.35 करोड़ की कीमत, 585hp की power, 98km तक की electric range, executive rear seats और ढेरों premium features के साथ यह उन ग्राहकों के लिए बनाई गई है जो chauffeur-driven luxury के साथ modern electrification भी चाहते हैं। शुरुआती दौर में सिर्फ 30 यूनिट्स उपलब्ध होने की वजह से इसकी exclusivity भी काफी ज्यादा है। कुल मिलाकर, Maybach S 580e भारत के ultra-luxury PHEV segment में Mercedes की एक बेहद खास पेशकश है।